किशनगंज: कस्बाथाना में झमाझम बारिश से भीषण गर्मी से मिली राहत
जानकारी रविवार शाम 7 बजे मिली शाहबाद में बारिश के साथ ओलावृष्टि हुई वहीं कस्बाथाना में दिनभर की तेज गर्मी के बाद शाम होते ही मौसम ने करवट ली और तेज बारिश शुरू हो गई। अचानक बदले मौसम से जहां लोगों को उमस और गर्मी से राहत मिली, वहीं सड़कों पर पानी भरने से कुछ देर के लिए आवागमन प्रभावित भी हुआ। बारिश के चलते तापमान में गिरावट दर्ज की गई।