सिमडेगा: स्कॉलरशिप और यूनिवर्सिटी एडमिशन के नाम पर ले रहे हैं पैसे मामले में अनुमंडल पदाधिकारी सिमडेगा ने दिए जांच के आदेश
स्कॉलरशिप और यूनिवर्सिटी एडमिशन के नाम पर ले रहे पैसे मामले में सिमडेगा अनुमंडल पदाधिकारी सुमंत तिर्की ने संज्ञान लिया है ।उन्होंने रविवार को 3:00 बजे इस संबंध में संबंधित थाना अधिकारी को जांच के निर्देश दिए ।साथ ही संबंधित स्कूल के प्रिंसिपल को भी शो कॉज करने की बात कही ,की किस आधार पर स्कूल सभागार आवंटित किया गया।