सीतापुर: सरैया कला ग्राम पंचायत की दिव्यांग महिला का आंगनबाड़ी में नहीं हुआ चयन, जिलाधिकारी से की गई शिकायत
जनपद के सरैया कला ग्राम पंचायत के रहने वाले दिव्यांग महिला का आंगनबाड़ी में नहीं हुआ चेयन जिलाधिकारी से की गई शिकायत। दिव्यांग महिला के पति ने जानकारी देते बताया है कि आंगनबाड़ी की नौकरी निकली थी उसमें फॉर्म डाला था उसका नाम आने के बावजूद भी उसका चेयन नहीं हुआ। जिसको लेकर मंगलवार को जिलाधिकारी के दफ्तर पहुंचकर एक एप्लीकेशन देकर न्याय की गुहार लगाई है।