सीतापुर: सदर में मंदिर के पास शराब की दुकान खोले जाने के विरोध में महिलाओं ने जमकर हंगामा, दुकान हटाने की की मांग
जनपद के कोतवाली देहात थाना क्षेत्र के सदर इलाके में मंदिर से चंद कदम की दूरी पर शराब की दुकान आबकारी विभाग के द्वारा खोले जाने के विरोध में महिलाओं ने जमकर प्रदर्शन किया है। महिलाओं ने शराब की दुकान हटाने की मांग को लेकर जमकर हंगामा काटा है। मामले की जानकारी मिलने पर आबकारी विभाग के अधिकारी भी मौके पर पहुंचे और महिलाओं को आश्वासन दिया है।