नैनपुर: ग्राम पंचायत सालीवाडा में विधायक निधि से बने सामुदायिक भवन का भूमि पूजन
विकासखंड नैनपुर के ग्राम पंचायत सालीवाडा में मध्य प्रदेश शासन की कैबिनेट मंत्री श्रीमती संपत्तिया उइके की अनुशंसा से ग्राम वासियों के लिए स्वीकृत सामुदायिक भवन का भूमि पूजन मंगलवार शाम 4:00 बजे ग्रामीण मंडल अध्यक्ष प्रजय कुमार जैन के द्वारा किया गया। यह भवन मंडला विधायक श्रीमती संपतियां उइके द्वारा विधायक निधि से स्वीकृत किया गया।