गोपालपुर: मारपीट मामले में आरोपी गिरफ्तार
भवानीपुर थाना क्षेत्र के मधुरापुर काली स्थान के पास हुई मारपीट मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। इस संबंध में भवानीपुर थाना कांड संख्या 218/25 दर्ज कर जांच की जा रही थी। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मो. शमशाद (पिता- मो. ताहीर साह), निवासी मधुरापुर को गिरफ्तार कर लिया। मामले में आगे की कार्रवाई जारी है।