जसवंतनगर: तहसील परिसर में गिरे सेवानिवृत्त सैनिक की अस्पताल ले जाते समय हुई मौत, अस्थमा से पीड़ित सैनिक का हृदय गति रुकने से निधन
सेवानिवृत्त सैनिक इंद्रपाल सिंह का निधन हो गया। वे किसी कार्य से मॉडल तहसील आए थे, तभी परिसर में अचानक गिर पड़े। सूचना पर तहसीलदार अभिजीत गौरव व नायब तहसीलदार नेहा सचान ने सरकारी गाड़ी से उन्हें सीएचसी पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुत्र अखिलेश कुमार ने बताया कि वे अस्थमा से पीड़ित थे। प्रारंभिक तौर पर हृदय गति रुकने से मौत की आशंका है.