उज्जैन ग्रामीण: रत्नाखेड़ी के समीप बाइक सवार युवक क़ो अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, हुई मौत पुलिस ने करवाया पोस्टमार्टम
चिंतामण थाना पुलिस ने बताया कि दुर्घटना सोमवार शाम 4 बजे की है। महिदपुर के समीप ग्राम धुलेट निवासी गोपी पिता नाथूलाल मालवीय उम्र 42 साल मोटरसायकल से अपने रिश्तेदार से मिलने के लिए बड़नगर गया था और शाम को वापस अपने घर लौट रहा था। बाईक सवार गोपी जब चिंतामण के समीप ग्राम रत्नाखेड़ी से गुजर रहा था, उसी दौरान तेज गति से आए अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी। दुर्घटन