संगरिया: संगरिया के वरिष्ठ सिविल न्यायाधीश ने आर यू बी प्रकरण में की सुनवाई
आरयूबी निर्माण के सम्बन्ध में स्थाई लोक अदालत हनुमानगढ़ की ओर से प्रकरण उपभोक्ता संरक्षण समिति बनाम राजस्थान राज्य व अन्य में दिए गए निर्णय 16 जून 2022 की पालना हेतु न्यायालय वरिष्ठ सिविल न्यायाधीश में शुक्रवार दोपहर बाद दो बजे सुनवाई हुई। सुनवाई के दौरान नगर पालिका की ओर से न्यायालय को कहा कि भुगतान के अभाव में आरयूबी निर्माण कार्य मौके पर बन्द है।