मखदुमपुर: टेहटा में भीषण सड़क हादसा: तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने बाइक सवार परिवार को कुचला, पिता-बेटी की मौत, पत्नी घायल
जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसे ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया. सोमवार की शाम 5 बजे पटना गया राष्ट्रीय राजमार्ग-22 पर टेहटा बाईपास के समीप तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला, जहां एक बेकाबू स्कॉर्पियो ने बाइक सवार एक परिवार को कुचल दिया।जिसमें पिता पुत्री की मौत हो गयी।जबकि पत्नी गम्भीर रूप सर घायल है।