विदिशा नगर: महेश नवमी के मौके पर माहेश्वरी समाज के सदस्यों ने निकली शोभायात्रा,तलैया मोहल्ला स्थित धर्मशाला में हुई पूजा अर्चना...
भगवान शिव के महेश स्वरूप की उत्पत्ति के मौके पर माहेश्वरी समाज के सदस्य बड़े हर्ष उल्लास के साथ उनकी जयंती मनाते हैं पिछले तीन दिनों से समाज द्वारा विभिन्न आयोजन किया जा रहे थे उसी तारतम में मंगलवार शाम के समय नंदवाना से एक चल समारोह निकाला गया, जो शहर के मुख्य मार्गो से होते हुए मंगलवार रात 10 बजे तलैया मोहल्ला स्थित माहेश्वरी धर्मशाला पहुंचा।