सगड़ी: बिलरियागंज थाना की पुलिस ने 26 किलो 900 ग्राम अवैध गांजा के साथ दो अन्तरराज्यीय तस्करों को गिरफ्तार किया, भेजा गया जेल
Sagri, Azamgarh | May 26, 2026 आजमगढ़ जनपद के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉक्टर अनिल कुमार के दिशा निर्देशन में बिलरियागंज थाना की पुलिस टीम को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है । थानाध्यक्ष अमित कुमार मिश्र व मय हमराह फोर्स ने 26 किलो 900 ग्राम अवैध गांजा के साथ दो अन्तराज्यीय तस्करों को छिछोरी नहर ट्यूबवेल के पास से गिरफ्तार किया । जिनकी पहचान अमरजीत पांडेय और हरेंद्र कुशवाहा के रूप में की गई है ।