भरथना: महेवा एनएच-19 किनारे ढाबे पर डीजल चोरी का खुलासा, छापे के बाद भी खेल जारी रहा
बकेवर थाना क्षेत्र में एनएच-19 किनारे टिलीटीला गांव के सामने शनिवार शाम करीब 6:15 बजे एक ढाबे पर डीजल चोरी का मामला सामने आया। ट्रकों से चोरी किया गया डीजल ट्रैक्टर व अन्य वाहनों को सप्लाई किया जा रहा था। अर्धनिर्मित मकान के पास डीजल से भरे ड्रम भी मिले। सूचना पर सप्लाई इंस्पेक्टर इकरार हसन टीम के साथ पहुंचे और भारी मात्रा में डीजल बरामद किया।