गाज़ीपुर: गाजीपुर करंडा में पिछले 6 महीने से बाढ़ के पानी से डूबे किसानों के खेत, धरना और जल अनशन करने का दिया अल्टीमेटम
गाजीपुर जिले करंडा क्षेत्र के कई गांवों में बाढ़ का पानी अब तक नहीं निकलने से किसानों की परेशानियां बढ़ गई हैं।सैकड़ो बीघा खेतों में जलभराव की वजह से कृषि योग्य भूमि डूबकर पूरी तरह जलमग्न है। किसान बताते हैं कि जुलाई महीने से ही उनके खेत पानी में डूबे हुए हैं, लेकिन अब तक कोई ठोस व्यवस्था नहीं की गई है। लंबे समय से पानी निकलने का इंतजार कर रहे है।