मंझनपुर: सरसवां के पास रॉन्ग साइड से आई तेज रफ्तार एम्बुलेंस बनी काल, मां-बेटे की दर्दनाक मौत, पति और बेटी जिंदगी की जंग लड़ रहे
महेवाघाट थाना क्षेत्र के सरसवां के पास सोमवार को लगभग 3 बजे एक भीषण सड़क हादसे में मां और छह वर्षीय बेटे की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि पति और बेटी गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और बड़ी संख्या में लोग घटनास्थल पर जुट गए। सभी को एम्बुलेंस से जिला अस्पताल भेजा गया जहां पर चिकित्सकों ने मां बेटे को मृत घोषित कर दिया है।