बांधवगढ़: उमरिया जिले में 8890 किसानों से 35758.4 मीट्रिक टन गेहूं की खरीदी की गई
21 मई गुरुवार समय 4 बजे जिला आपूर्ति अधिकारी ने जानकारी जारी करते बताया है किजिले में 8890 किसानो से 35758.4 मी0टन गेहूं कि खरीदी की गई है। कुल गेहूं खरीदी की संख्या 34 है। स्लॉट बुकिंग की संख्या 10145 है। जिले मे 23896.1 मी0टन का परिवहन किया जा चुका है। जेआईटी पोर्टल के माध्यम से 41.76 करोड का भुगतान किया जा चुका है।