बहराइच: ज़िला सेवायोजन कार्यालय पर 28 अगस्त को आयोजित होगा रोजगार मेला, जिला सेवायोजन अधिकारी ने दी जानकारी
प्रदेश के अधिक से अधिक युवाओं को रोजगार से जोड़ने के उद्देश्य से जिला सेवायोजन कार्यालय, बहराइच में 28 अगस्त 2024 को पूर्वान्ह 11 बजे से एक दिवसीय रोज़गार मेले का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें स्थानीय नियोजको के साथ-साथ निजी क्षेत्र के 2 प्रतिष्ठित नियोजकों/कम्पनियों द्वारा रोजगार प्रदान किये जाने हेतु प्रतिभाग किया जा रहा है।