समस्तीपुर: किन्नर समाज ने अपने गुरूपिता स्वर्गीय मुन्ना किन्नर की आठवीं पुण्यतिथि श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई
समस्तीपुर में किन्नर समाज ने अपने गुरूपिता स्वर्गीय मुन्ना किन्नर की आठवीं पुण्यतिथि श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई। शहर के गंडक कॉलोनी स्थित श्मशान काली घाट के समीप आयोजित श्रद्धांजलि सभा और सम्मान समारोह में जिले के साथ-साथ दरभंगा, मधुबनी और मुजफ्फरपुर से भी किन्नर समाज के प्रतिनिधि बड़ी संख्या में पहुंचे।