बालाघाट: दुल्हन लेने पहुंची चौथे की बारात पर हमला, रास्ता रोक ग्रामीणों ने बरसाए लाठी-डंडे, पांच गंभीर घायल
भरवेली थाना क्षेत्र के ग्राम जोधीटोला में रविवार 24 मई की दोपहर उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब दुल्हन को विदा कराकर लौट रहे परिजनों पर ग्रामीण युवकों ने हमला कर दिया। करीब दो दर्जन युवकों ने सड़क पर लकड़ियां रखकर चौथ की बारात को रोका और कार में तोड़फोड़ करते हुए बारातियों की जमकर पिटाई कर दी। घटना में पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें 108 एंबुलेंस की सहा