गभाना: गभाना क्षेत्र में कार्यकर्ताओं ने धूमधाम से मनाया भाजपा का 47वां स्थापना दिवस, मिष्ठान का किया वितरण
गभाना क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी का 47वां स्थापना दिवस सोमवार को पूरे उत्साह और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। गभाना मंडल कार्यालय पर सुबह 11 बजे आयोजित कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं ने मिष्ठान वितरण कर एक-दूसरे को शुभकामनाएं दीं और संगठन की मजबूती का संकल्प लिया।