चरखारी: गुढ़ा गांव में एक व्यक्ति ने फांसी लगाकर जान देने का प्रयास किया, गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती
चरखारी के गुढ़ा गांव निवासी 40 वर्षीय मानसिंह ने किसी बात से नाराज होकर लट्ठे से साड़ी का फंदा बनाकर फांसी लगा ली। एकाएक किसी कार्य से कमरे में पहुंचे परिजनों ने उसे फंदे पर लटकता देखा तो उनके होश उड़ गए। बाद में परिजनों ने उसे फंदे से नीचे उतारा और जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां उसका उपचार चल रहा है।