सिवनी: डूंडासिवनी पुलिस ने जुआ फड़ पर छापा मारा, 3 जुआरी गिरफ्तार
Seoni, Seoni | Apr 7, 2026 सिवनी के डूंडासिवनी थाना क्षेत्र में पुलिस ने जुआ फड़ पर रेड कार्रवाई करते हुए 3 जुआरियों को गिरफ्तार किया है। मंगलवार को बताया गया कि मंडला रोड कबीर वार्ड गोंडी मोहल्ला के पीछे ताश पर दांव लगाते हुए आरोपियों को पकड़ा गया। पुलिस ने मौके से 2650 रुपये नगद और 52 ताश के पत्ते जब्त किए हैं। आरोपियों के खिलाफ जुआ एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।