चूरू: नई सड़क फायरिंग केस में जीतू जोड़ी समेत तीन को 10 साल की कैद, डीजे कोर्ट ने सुनाया फैसला
Churu, Churu | Sep 29, 2025 चूरू जिलामुख्यालय की नई सड़क पर साल 2022 में हुए फायरिंग प्रकरण में सोमवार को फैसला आ गया है। जिला एवं सेशन न्यायाधीश रविन्द्र कुमार ने इस बहुचर्चित मामले में आरोपी जितेंद्र सिंह उर्फ जीतू जोड़ी, संजय सिंह भामासी और जावेद उर्फ डब्बू को दोषी मानते हुए 10 वर्ष का कठोर कारावास और 50 हजार रुपए अर्थदंड की सजा सुनाई।