चूरू: रेलवे ग्राउंड में इस बार 55 फीट ऊंचे रावण का दहन होगा, 1966 से चली आ रही परंपरा
Churu, Churu | Sep 29, 2025 चूरू जिला मुख्यालय के रेलवे ग्राउंड में इस बार 55 फीट ऊंचे रावण का दहन किया जाएगा। हनुमान कला मन्दिर के तत्वावधान में तैयार हो रहा यह विशालकाय पुतला परंपरा और आस्था का प्रतीक बनेगा। हनुमान कला मन्दिर समिति के अध्यक्ष विक्रम सिंह ने बताया कि 1966 से यहां रावण दहन होता आ रहा है, केवल कोरोना काल में यह परंपरा बाधित हुई थी।