चूरू: जिलापरिषद सभागार में दिशा की मैराथन बैठक, सांसद राहुल कस्वां की अध्यक्षता में सुबह 11 बजे से रात 9 बजे तक चली मीटिंग
Churu, Churu | Sep 29, 2025 चूरू के जिलापरिषद सभागार में जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक सोमवार को सांसद राहुल कस्वां की अध्यक्षता में आयोजित हुई। यह बैठक सुबह 11 बजे से रात करीब 9 बजे तक चली। लोगों ने इसे अब तक की सबसे लंबी बैठक बताते हुए कहा कि इसने सीकर का रिकॉर्ड तोड़ दिया।