चौथम: चौथम डीह पर कटाव हुआ तेज, कटाव निरोधी कार्य शुरू
जिले के चौथम डीह के पास नदी में जलस्तर वृद्धि के बाद कटाव तेज हो गया है। इधर सोमवार के शाम चार बजे से कटाव निरोधी कार्य शुरू करने के लिए सैंड बैग आदि गिराने का काम शुरू किया गया है। इधर स्थानीय सुरेश मुनि ने कहा कि कटाव अब तेज हो गया है। विभाग द्वारा जब तेजी से काम किया जाएगा। इसके बाद ही कटाव को रोका जा सकता है। कटाव तेज होने के कारण वे लोग काफी भयभीत हैं।