बेंगाबाद: गर्मी में राहत: गिरिडीह पुलिस ने मुफस्सिल और पचंबा थाना में आमजन के लिए प्याऊ शुरू किया
गिरिडीह पुलिस कप्तान डॉक्टर विमल कुमार ने सोमवार शाम 6 बजे मुफस्सिल थाना और फिर पचंबा थाना में आम जनों के लिए प्याऊ का उद्घाटन किया। बताया गया कि गिरिडीह पुलिस प्रशासन के द्वारा जिले के सभी थाने में बढ़ती गर्मी को देखते हुए आम जनों के लिए पीने की पानी की व्यवस्था की जा रही है।