सहारनपुर: नगर निगम का बड़ा फैसला, सफाई कर्मियों को मिलेगा ₹17,446 वेतन, चार दिन का अवकाश और ₹5 लाख का बीमा
नगर निगम सहारनपुर ने सफाई कर्मचारियों के हित में बड़ा फैसला लिया है। अब आउटसोर्सिंग (सीएलसी) सफाई कर्मियों को 15 हजार 175 रुपये की जगह 17 हजार 446 रुपये प्रतिमाह वेतन दिया जाएगा। इसके साथ ही कर्मचारियों को हर महीने चार दिन का वेतन सहित अवकाश और पांच लाख रुपये का अतिरिक्त दुर्घटना एवं मृत्यु बीमा सुविधा भी मिलेगी।