पूसा: जिला निर्वाचित पदाधिकारी सह जिलाधिकारी पूसा प्रखंड में होने वाले मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का लिया जायजा
लोकसभा चुनाव 2024 के स्वीप गतिविधियों के तहत मतदाताओं को जागरूक करने के लिए जिला निर्वाचित पदाधिकारी सह जिलाधिकारी योगेंद्र सिंह ने पूसा प्रखंड में होने वाले मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का जायजा लिया। पहली बार मतदान करने वाले युवा मतदाताओं से डीएम ने मुलाकात कर उनका उत्साह वर्धन करते हुए मतदाता जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।