महुली थाना क्षेत्र के कटका चौराहे पर तेज रफ्तार बोलेरो की टक्कर से 24 वर्षीय उमेश यादव की मौके पर मौत हो गई। वह ससुराल पकड़डीहा जा रहे थे। हादसे के बाद चालक फरार हो गया, जबकि वाहन को लोगों ने पकड़ लिया। पुलिस ने शव को मर्चरी भेजकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई शुरू कर दी है।