हाथरस: गोविंद कोल्ड स्टोरेज के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से स्कूटी सवार गंभीर घायल, परिजन ने अस्पताल में कराया आगरा रेफर
जनपद हाथरस के गोविंद कोल्ड स्टोरेज के पास गांव सलेमपुर निवासी स्कूटी सवार 1 युवक सुनील पुत्र जगदीश को अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी। सड़क हादसे मे स्कूटी सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। टक्कर मारकर चालक अज्ञात वाहन लेकर मौके से फरार हो गया।घायल युवक को उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया जहां से प्राथमिक उपचार के बाद युवक को हायर सेंटर रेफर किया गया।