खरगौन में मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद के जिला सामन्यवक विजय शर्मा एवं ब्लॉक सामन्यवक कालू सिंह मंडलोई के मार्गदर्शन में ग्राम पलासी में स्थित ऐतिहासिक प्राचीन बावड़ी पर श्रमदान कर बावड़ी की साफ सफाई की गई। साथ ही ग्रामवासियों को जल स्रोतों के संरक्षण एवं पानी व्यर्थ नहीं बहाने की शपथ दिलाई गयी।