खरगोन में स्टेडियम में खेल और युवा कल्याण विभाग के चल रहे समर कैंप का समापन हुआ। समापन अवसर पर विधायक बालकृष्ण पाटीदार, एसपी धर्मराज मीणा, नपाध्यक्ष छाया जोशी अतिथि थे। उन्होंने बच्चों का हौसला बढ़ाते देसी व मैदानी खेलों के प्रति प्रेरित किया। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बच्चों को टी शर्ट व प्रमाण पत्र दिए।