अकबरपुर: मद्दीपुर्वा निवासी किशोर की गुमशुदगी के मामले में पुलिस ने सोशल मीडिया पर पोस्ट जारी किया, सहयोग हेतु की अपील
सचिन यादव पुत्र अजन सिंह उम्र करीब 11 वर्ष निवासी मद्दीपुर्वा थाना रनिया जनपद कानपुर देहात सुखवीर सिंह जवाहर नवोदय कोचिंग सेंटर, रुरा में पढ़ने गया था। जिसका अभी तक पता नहीं चल सका है, जिसकी तलाश स्थानीय पुलिस बल द्वारा टीमें गठित कर लगातार जारी है ।वहीं पुलिस ने मीडिया सेल पर पोस्टर जारी कर लोगों से सहयोग हेतु अपील की।