उधवा: प्रखंड संसाधन केंद्र उधवा में बीपीओ की अध्यक्षता में हुई सप्ताहिक समीक्षा बैठक आयोजित,दिए गए दिशा-निर्देश
प्रखंड संसाधन केंद्र उधवा में सोमवार की दोपहर करीब 2 बजे प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी अटल बिहारी भगत की अध्यक्षता में सभी बीआरपी एवं सीआरपी की सप्ताहिक समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई। इस दौरान बीपीओ श्री भगत ने बीआरपी एवं सीआरपी के साथ बारी-बारी से समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिया।