सोनीपत: डीसीआरयूएसटी में प्रशासनिक अराजकता, कुलपति पर मनमाने फैसलों का आरोप
डीसीआरयूएसटी मुरथल में कुलपति की मनमानी और अव्यवस्था ने माहौल बिगाड़ा है। एक्सटेंशन अवधि में नियमों की खुलेआम अवहेलना कर महत्वपूर्ण समितियों में बदलाव और अपने चहेतों को पद दिया जा रहा है। छात्र, कर्मचारी और शिक्षक सभी प्रभावित हैं। कर्मचारियों ने 28 सितंबर 2026 को रोष मार्च और धरना भी किया।