सैदपुर: ताजिया में निकाला गया काठ का घोड़ा, मातम करते हुए चलते रहे लोग, आज निकलेगा दुलदुल का घोड़ा
मुहर्रम के पूर्व क्षेत्र में धार्मिक आस्था व परम्परा का अनूठा संगम देखने को मिला। सोमवार की देररात तक ताजिया कार्यक्रम के तहत काठ का घोड़ा निकाला गया, जिसमें बड़ी संख्या में मुस्लिमजनों ने भाग लिया। जुलूस शेख शाह सम्मन बाबा स्थल के बाहर से शुरू होकर चौराहा के रास्ते रानी चौक तक पहुंचा और वहां से पुनः अपने निर्धारित स्थान पर वापस लौट आया।