एटा: एटा में 78.140 किलो अवैध मादक पदार्थ का विनिष्टीकरण, जिला स्तरीय कमेटी ने ₹38.73 लाख के गांजा-डायजापाम को किया नष्ट
Etah, Etah | May 26, 2026 एटा पुलिस ने आज 78.140 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ का विनिष्टीकरण किया। नष्ट किए गए इन मादक पदार्थों की अनुमानित कीमत करीब 38 लाख 73 हजार 700 रुपए बताई गई है। इनमें गांजा और नशीला पाउडर डायजापाम शामिल था।यह कार्रवाई जिला स्तरीय ड्रग डिस्पोजल कमेटी द्वारा माननीय न्यायालय से आदेश प्राप्त करने के बाद की गई।