गभाना: कन्होई में समाजसेवी ने शादी की 33वीं वर्षगांठ पर रक्तदान शिविर का कराया आयोजन, 21 लोगों ने बढ़-चढ़कर किया रक्तदान
गभाना क्षेत्र के कन्होई गांव में रविवार को समाजसेवा की एक अनूठी मिसाल देखने को मिली, जहां समाजसेवी भगत सिंह ने अपनी शादी की 33वीं वर्षगांठ को खास अंदाज में मनाते हुए स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन कराया। सत्यमन मानव सेवा संस्था के सहयोग से आयोजित इस शिविर में भगत सिंह, उनकी पत्नी प्रेमलता, परिवारजनों और ग्रामीणों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।