रामानुजगंज: खरीफ सीजन से पहले प्रशासन सतर्क, सहकारी समितियों का औचक निरीक्षण जारी
रामानुजगंज मंगलवार खरीफ सीजन को देखते हुए जिला प्रशासन किसानों को समय पर खाद एवं बीज उपलब्ध कराने के लिए सक्रिय हो गया है। कलेक्टर श्रीमती चंदन संजय त्रिपाठी के निर्देशन में जिलेभर की सहकारी समितियों का औचक निरीक्षण किया जा रहा है। राजस्व एवं संबंधित अधिकारियों ने समितियों में खाद-बीज के भंडारण, उपलब्धता और वितरण व्यवस्था का जायजा लिया