बख्शी का तालाब: शौच के लिए जा रही युवती से अभद्रता, विरोध करने पर घर में घुसकर की मारपीट; कई नामजद पर केस दर्ज
लखनऊ के महिंगवा थाना क्षेत्र के ग्राम पुर में युवती से अभद्रता और मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़िता साजिया ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया कि तालाब के पास खड़े कुछ युवकों ने उसके साथ गाली-गलौज और अभद्र व्यवहार किया। विरोध करने पर आरोपी लाठी-डंडों के साथ उसके घर पहुंच गए और परिवार पर हमला कर दिया।