कैराना: कांधला पुलिस ने ऊर्जा पैनल और ट्रैक्टर से बैटरी चोरी की घटनाओं में एक आरोपी को किया गिरफ्तार
Kairana, Shamli | Jun 26, 2026 कांधला कस्बे के मोहल्ला सरावज्ञान निवासी मदन ने खेत से ट्यूबवेल का स्टार्टर व ऊर्जा पैनल चोरी करने और मोहल्ला मुस्तफाबाद निवासी शाहरूख ने ट्रैक्टर से बैटरा चोरी की घटना के संबंध में मुकदमे दर्ज कराए थे। दोनों घटनाओं में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। शुक्रवार शाम करीब छह बजे पुलिस ने बताया कि आरोपी का नाम मोहम्मद राकिब है।