सिमडेगा: इंडोर स्टेडियम में ओपन बैडमिंटन चैंपियनशिप के समापन पर झारखंड सरकार के कृषि सचिव हुए शामिल, विजेता को किया पुरस्कृत
सिमडेगा बैडमिंटन संघ के द्वारा इंडोर स्टेडियम में ओपन बैडमिंटन चैंपियनशिप का आयोजन किया गया था। 4 अक्टूबर को इसका समापन किया गया। जिसमें आज 3 बजे झारखंड सरकार के कृषि सचिव अबुबक्कर सिद्धकी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। समापन मैच में रांची की टीम 21:13 से जीतकर विजेता बनी। कृषि सचिव अबुबक्कर सिद्धकी और सिमडेगा DC अजय कुमार सिंह ने विजेता को पुरस्कृत किए।