सिमडेगा: कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय में डालसा द्वारा 'विधान से समाधान' विषय पर कार्यशाला का आयोजन किया गया
नालसा के निर्देश पर डालसा के द्वारा 4 अक्टूबर को सुबह 10 बजे सिमडेगा कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय में विधान से समाधान विषय पर कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसमें PDJ राजीव कुमार सिन्हा के द्वारा शिक्षिकाओं और बच्चियों को महिलाओं के सुरक्षा से संबंधित कानून की जानकारी देते हुए, उन्हें अपने ऊपर होने वाले हिंसा का प्रतिकार करने को कहा गया।