जिले के जयसिंहनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत बसोहरा तिराहा के पास में मारपीट करने का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस ने शनिवार की शाम 4 बजे लगभग बताया कि फरयादी प्रवीण द्विवेदी पिता शिवाकांत द्विवेदी उम्र 35 साल निवासी बसोहरा ने थाने में आकर शिकायत दर्ज कराया है कि पुरानी रंजिश को लेकर उसके साथ ललन यादव पुत्र जयकरण यादव निवासी बसोहरा ने गाली गलौच देकर मारपीट किया।