सगड़ी: रौनापार थाना की पुलिस टीम ने किशोरी के साथ दुष्कर्म और अश्लील फोटो व वीडियो वायरल करने के वांछित आरोपी को किया गिरफ्तार
Sagri, Azamgarh | Apr 18, 2026 आजमगढ़ जनपद के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉक्टर अनिल कुमार के दिशा निर्देशन में रौनापार थाना की पुलिस टीम को बड़ी सफलता हाथ लगी है । उपनिरीक्षक सिद्धेश्वर सिंह व मय हमराह फोर्स ने किशोरी के साथ दुष्कर्म करने व अश्लील फोटो और वीडियो बनाकर वायरल करने के मामले में वांछित आरोपी को उर्दिहा से गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान संदीप पटेल पुत्र पारस पटेल के रूप में की गई ।