पखांजूर: कलेक्टर ने मातृ-शिशु अस्पताल पखांजूर और हाई स्कूल का किया निरीक्षण
कलेक्टर निलेश कुमार क्षीरसागर बुधवार को पखांजूर दौरे पर रहे और उसके द्वारा दोपहर करीब 3 बजे हाई स्कूल का निरीक्षण कर विद्यार्थियों का पढ़ाई के प्रति उत्साहवर्धन करते हुए अच्छे अंकों के साथ उत्तीर्ण होकर अपने और जिले का नाम रौशन करने की बात कही। तत्पश्चात कलेक्टर ने पखांजूर सिविल अस्पताल का भी निरीक्षण किया तथा मरीजों का बातचीत कर उनका हालचाल जाना।