रौन: उमरी कस्बे में बने उमरेश्वर तालाब को स्वच्छ बनाने आगे आए नागरिक,मित्र परिषद ने चलाया जलकुंभी हटाओ अभियान
भिंड। जिले के उमरी कस्बे स्थित सैकड़ों वर्ष पुराने ऐतिहासिक उमरेश्वर तालाब में बड़ी मात्रा में जलकुंभी फैल जाने से तालाब की सुंदरता प्रभावित हो रही है। साथ ही जलकुंभी के कारण तालाब के जल संरक्षण और जल स्रोत के रूप में उपयोग पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है।इस समस्या को देखते हुए मित्र परिषद के कार्यकर्ताओं ने सोमवार सुबह 10 बजे तालाब की सफाई अभियान चलाया है