धार: धार में खौफनाक वारदात: अवैध संबंध में पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर पति की हत्या कराई, लूट का रचा ड्रामा
धार जिले के राजोद थाना क्षेत्र स्थित गोंदीखेड़ा चारण गांव में मसाला व्यापारी देवकृष्ण पुरोहित की हत्या का मामला चौंकाने वाले मोड़ पर पहुंच गया है। शुरुआती तौर पर लूट की वारदात मानी जा रही यह घटना अब पुलिस जांच में सुनियोजित हत्या साबित हो रही है। इस सनसनीखेज साजिश के पीछे मृतक की पत्नी प्रियंका का ही हाथ सामने आया है, जिसने अपने प्रेमी और साथियों के साथ मिलक