डेहरी: अवर प्रादेशिक नियोजनालय डालमियानगर में एकदिवसीय जॉब कैंप का आयोजन,19 अभ्यर्थियों को मिली नौकरी
Dehri, Rohtas | Feb 6, 2024 डालमिया नगर स्थित अवर प्रादेशिक नियोजनालय के कैंपस में एक दिवसीय जॉब कैंप का आयोजन किया गया। जिसमें प्राइवेट क्षेत्र की कंपनी हिपहौप मिडिया हाउस प्रा० लि० के द्वारा बिहार के लिए सेल्स एक्जक्यूटिव, ए०टी०एम० कस्टडीयन एवं रिलेशनशिप एक्जक्यूटिव पद हेतु बिहार के लिए 20 पदों की रिक्तियों थी। इस जॉब कैंप में साक्षात्कार के पश्चात 19 आवेदकों का चयन किया गया।